फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoga practitioners were mesmerized by the performance

Rishikesh News: उतरे मुझमें आदि योगी पर झूमे योग साधक

Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners were mesmerized by the performance
I- कैलासा बैंड ने परमार्थ गंगा तट पर बिखेरा जादूI
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर और कैलासा बैंड की प्रस्तुति पर योग साधक मंत्रमुग्ध हुए। कैलासा बैंड ने गंगा तट पर खूब धूम मचाई। केदारा संगीत को पुनः लॉन्च भी किया गया। खेर की प्रस्तुति उतरे मुझमें आदि योगी पर योग साधक जमकर झूमें।



रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में कैलाश खेर की सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कैलाश खेर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर लॉन्च किए गीत केदारा, पद्मासन में ध्यान लगाए कौन-सब देख रहा संसारा से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी हर-हर शिव शम्भू, जय जय केदार गाकर कैलाश खेर का साथ दिया।
विज्ञापन


कैलाश खेर ने कहा कि दिव्य संगीत केदारनाथ धाम को समर्पित है। इस दौरान पूरा क्षेत्र लव यू इंडिया, लव यू ऋषिकेश से गुंजायमान रहा। खेर ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, रामाय रामभद्राय, तन राम का, मन राम का, राम धुन राम धुन, झूठ जगत का नहीं भरोसा, एक भरोसा एक ही नाम, जय श्रीराम आदि भक्तिमय प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iखराब गले के बावजूद भी जमाया भक्ति का रंगI



कैलाश खेर का गला खराब था। यह बात उन्होंने मंच से भी कही। कहा कि वह कई दिनों से लगातार गा रहे हैं। गले को आराम बिल्कुल नहीं मिल रहा है। जिससे उनका गला खराब है। लेकिन वह गाएंगे जरूर। क्योंकि मैं इसी परमार्थ आश्रम से उगा हुआ कैलाश खेर हूं। खराब गले के बावजूद कैलाश खेर ने एक के बाद एक प्रस्तुति से माहौल आध्यात्मिक और भक्तिमय बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed