{"_id":"5887a68a4f1c1bbb7ecf55b9","slug":"xi-and-won-the-prix-quarter-combat-viruses-mayakund","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइरस इलेवन और मायाकुंड ने जीता प्री क्वाटर मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइरस इलेवन और मायाकुंड ने जीता प्री क्वाटर मुकाबला
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम, गीताभवन के समीप रामदयाल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो प्री क्वाटर मुकाबले हुए। इसमें वाइरस इलेवन और मायाकुंड ने अपने-अपने मैच जीते। पहला प्री- क्वाटर मुकाबला वाइरस इलेवन और पुष्कर क्लब के बीच खेला गया। पुष्कर क्लब ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
जबाव में बल्लेबाजी करते उतरी वाइरस इलेवन टीम के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुष्कर क्लब के खिलाड़ी 87 रनों पर धराशायी हो गई। विजेता टीम की ओर से तीन विकेट और 33 रन लेने पर साहिल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला मायाकुंड और दुर्गा मंदिर के बीच हुआ। इसमें मायाकुंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। जबाव में दुर्गा मंदिर टीम के खिलाड़ी 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विजेता टीम की ओर से पांच विकेट और तीन गेंदों में छह रन बनाने पर विशाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में पंकज जेठुड़ी और सुजीत शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मंगल, विष्णुशाह आदि उपस्थित रहे।