फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Worried over increasing number of oral cancer patients

मुंह के बढ़ते कैंसर मरीजों की संख्या पर जताई चिंता

Sun, 15 Sep 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Worried over increasing number of oral cancer patients
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्जिकल ओंकोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित हेड एंड नैक ओंकोलॉजी शल्य चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दूसरे दिन कैंसर की सर्जरी की नई तकनीकी के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विमर्श किया गया। संगोष्ठी में देशभर से 150 से अधिक शल्य चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि उत्तराखंड में मुंह के कैंसर के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। दिल्ली एम्स के कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. एसवीएस देव ने देश में मुंह और गले के कैंसर के मरीजों की बढ़ती तादाद के बारे में चिंता जताई।
विज्ञापन

डॉ. एसपी अग्रवाल ने कैंसर के मामलों को कम करने के लिए तंबाकू को पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी तरह से इस पर रोक नहीं लगाई जाएगी तब तक मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। कैंसर सर्जन डा. पंकज गर्ग ने बताया कि यदि कैंसर मरीज शुरुआती दौर में ही चिकित्सक से परामर्श ले व समय पर उपचार प्रारंभ करा ले तो कैंसर को पूर्णरूप से खत्म किया जा सकता है। प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने रेडिएशन की नई तकनीकी विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डा. राजकुमार, डा. धर्माराम पूनिया, डा. भियांराम, डा. महेंद्र पाल सिंह, डा. गीता आर्या, डा. अनु अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed