फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Undergraduate Admissions Open Until September 7; Postgraduate Admission Process Also Begins

Rishikesh News: सात सितंबर तक स्नातक में होंगे प्रवेश, स्नातकोत्तर स्तर पर भी प्रक्रिया शुरू

Wed, 02 Sep 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 02 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate Admissions Open Until September 7; Postgraduate Admission Process Also Begins
सात सितंबर तक स्नातक में होंगे प्रवेश, स्नातकोत्तर स्तर पर भी प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया को विस्तार मिला है। अब प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश सात सितंबर तक दिए जाएंगे। वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। डोईवाला महाविद्यालय में इन दिनों समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रथम प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अब सात सितंबर की तिथि निर्धारित करने के बाद से प्रवेश प्रक्रिया को गति दी गई है। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार बीए में 560 सीटों के सापेक्ष अब तक 400 प्रवेश हो चुके हैं। इसी तरह बायो ग्रुप में 60 के सापेक्ष 46, गणित वर्ग में 60 के सापेक्ष 27 और वाणिज्य में 60 सीटों के सापेक्ष 45 प्रवेश दिए जा चुके है। इसी के साथ स्नातकोत्तर कक्षाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाने से कॉलेज में प्रवेश समितियां नियमित रूप से कार्य में जुट गई है। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवेश प्रसाद भट्ट ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सात सितंबर तक प्रवेश दिए जाएगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रवेश लेने को कहा है, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed