फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workshop on the protection of child rights on September 15

Rishikesh News: बाल अधिकारों की सुरक्षा पर 15 सितंबर को कार्यशाला

Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Workshop on the protection of child rights on September 15
ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर 15 सितंबर को नगर निगम सभागार में एक दिवसीय बाल अधिकार संरक्षण संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच चर्चा होगी।
विज्ञापन

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, श्रम, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण विभाग, बाल देखरेख संस्थानों, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), वार्ड बाल संरक्षण समितियों के पदाधिकारी और बच्चों के हित में काम करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला में करीब 250 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

कार्यशाला में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के अलावा बच्चों को नशे से बचाने, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा बच्चों को शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण से सुरक्षित रखने जैसे विषयों पर जागरूकता और संवेदीकरण किया जाएगा। आयोग ने जिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी को कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए नामित करने का अनुरोध किया है। साथ ही संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को भी कार्यशाला में प्रतिभाग करने के निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed