फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workshop on Disaster Management at DSB School

Rishikesh News: डीएसबी स्कूल में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला

Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 21 Sep 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Disaster Management at DSB School
ऋषिकेश। सीबीएसई के उत्कृष्टता केंद्र देहरादून की ओर से डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को आपदा से पहले की तैयारी, जोखिम की पहचान, त्वरित निर्णय, सुरक्षित निकासी, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में डीएवी हरिद्वार की पीजीटी आस्था पंवार और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, सहारनपुर की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने आपात स्थिति में संयम, आपसी समन्वय और व्यावहारिक आपदा प्रबंधन के गुर बताए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संकट की घड़ी में धैर्य, सजगता और विवेक सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा प्रबंधन को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर विद्यालयी संस्कृति और दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed