फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers should work strongly at booth level: Lokesh

बूथ स्तर पर मजबूती से काम करें कार्यकर्ता- लोकेश वशिष्ट

Sun, 27 Jun 2021 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Workers should work strongly at booth level: Lokesh
ऋषिकेश। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक लोकेश वशिष्ट ने रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें आगामी 2022 के चुनाव की तैयारियां को लेकर बूथ स्तर और ग्राम स्तर पर काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक लोकेश वशिष्ट ने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में सफलता पाने के लिए हमें हमें घर घर जाकर प्रत्येक मतदाता से मिलना होगा। बूथ स्तर पर जाकर काम करना होगा। मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव तक रहूंगा। सभी के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करुंगा। प्रत्येक वार्ड स्तर पर और ग्राम सभा स्तर पर टीमें बनाकर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों के विरुद्ध पद यात्रा निकाली जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। हर कार्यकर्ता अपने आप में मत्वपूर्ण है। सभी को मिलकर बूथ और ग्राम स्तर पर काम करना होगा। बूथ कमेटियों का गठन हो गया है। जल्द ही बूथ कमेटियों के साथ बैठक कर डोर टू डोर जाने की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष महंत विनय सास्वत, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, भूपेंद्र नेगी, मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सुधीर राय,विमला रावत, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा, मनीष शर्मा, राधा रमोला, राकेश मियां, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह, रामकुमार, अजय धीमान, विवेक तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून जनपद के समन्वयक लोकेश वशिष्ट का डोईवाला आगमन पर
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन कार्यालय पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला समन्वयक लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि विधानसभा चुुनावों को देखते हुए सभी जिलों में समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन केे बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और विफलताओं को जनता के बीच ले जाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद कपरूवाण, राहुल सैनी, सावन राठौर, कमलजीत कौर, भूपेंद्र नेगी, मनीष यादव, जितेंद्र सिंह, आरिफ अली, नीरज, आरती वर्मा, अखलाक साबरी, विमल गोला, मनोज पाल, सूरज भट्ट, हर्षित उनियाल आदि थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed