फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Worker who went to the river died under suspicious circumstances

नदी में गए श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker who went to the river died under suspicious circumstances
डोईवाला। रविवार की देर शाम सौंग नदी धर्मूचक में गए दो श्रमिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घायलों को लेकर जौलीग्रांट अस्पताल ले गए थे। जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मामले को अवैध खनन से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि नीरज पाल (30) पुत्र लक्ष्मण निवासी शेरपुर मिर्जापुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश इसी गांव के सतीश के साथ सौंग नदी धर्मूचक में गया था। जहां दोनों के संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने की सूचना मिली थी। गंभीर चोटें आने पर जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज पाल की मौत हो गई। बताया कि दोनों के बीच जीजा और साले का संबंध है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार निवासी भानियावाला और शुभम पाल निवासी धर्मूचक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि श्रमिक उनके द्वारा लाए गए थे।
विज्ञापन

नदियों में जोरों पर हो रहा अवैध खनन
डोईवाला। वन विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्वीकृत खनन क्षेत्रों में खनन शुरू नहीं होने का असर अवैध खनन के रूप में सामने आ रहा है। गौरतलब है कि मानसून की अवधि में नदियों में खनन बंद होने के बाद अक्तूबर से दोबारा खनन शुरू किया जाता है। इस बार न तो वन विकास निगम ने खनन शुरू किया और न अभी तक गढ़वाल मंडल विकास निगम की नदियों में ही शुरू हो सका। नतीजा अवैध खनन के रूप में सामने आया है। दो दिन पहले ही उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने अवैध खनन सामग्री की आवाजाही करने वाले पांच डंपरों का भी चालान किया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed