{"_id":"668749d37d732a714d05f739","slug":"woman-hit-by-train-between-kansaro-doiwala-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-116114-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: कांसरो-डोईवाला के बीच शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: कांसरो-डोईवाला के बीच शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Fri, 05 Jul 2024 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:20 PM IST
सार
महिला शाम को रेलवे लाइन के पास से जा रही थी। इस दौरान वह शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं, अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांसरो-डोईवाला के बीच रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी और कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को डोईवाला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन डोईवाला की ओर से सूचना दी गई एक अज्ञात महिला गेट संख्या 27 (सी) के पास शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई है। महिला का फोन क्षतिग्रस्त हो गया। सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाकर परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि महिला के के ससुर मंगल सिंह नेगी और सास कुंवारी देवी ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
Roorkee: आश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत
विज्ञापन
बताया कि मृतका की पहचान पूजा नेगी (23) पत्नी वीरेंद्र सिंह नेगी, निवासी शिव विहार चांदमारी डोईवाला के रूप में हुई। मृतका के सास-ससुर ने पुलिस को बताया कि मृतका पूजा का विवाह बीते साल 27 नवंबर को हुआ था। शादी को अभी सात माह हुए थे। पुलिस ने बताया कि मृतका के विवाह की अवधि सात साल से कम होने पर पंचायतनामा के लिए एसडीएम को रिपोर्ट दी गई है। मृतका के मायके पक्ष को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।