फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Witness to history... the audience was mesmerized.

Rishikesh News: इतिहास की गवाही... देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Witness to history... the audience was mesmerized.
दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। स्रोत: आयोजक
श्यामपुर स्थित दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में एक समय की बात है विषय पर प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को कहानियों से जोड़ते हुए जीवन मूल्यों और सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, योग, चारों युगों पर आधारित नृत्य, कथक, इतिहास की गवाही नुक्कड़ नाटक और रामचरितमानस पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।



देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति के साथ स्पिरिट ऑफ नेशन और जीतू बगड़वाल पर आधारित लोक कथा कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।

इससे पूर्व उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सोसायटी के चेयरमैन राजीव मोहन, कोषाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, विद्यालय के चेयरमैन केशव मोहन, साक्षी अग्रवाल, निदेशक संजय कुकसाल, सलाहकार इंद्राणी लाहिरी, प्रधानाचार्या डॉ. तनुजा पोखरियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन




कुसुम कंडवाल ने कहा कि शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। इस मौके पर विद्यालय के समन्वयक त्रिलोकी नाथ भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed