फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wis president knows the condition of dengue patients

विस अध्यक्ष ने जाना डेंगू मरीजों का हाल

Wed, 28 Aug 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Wis president knows the condition of dengue patients

प्रदेश में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चिंता व्यक्त की है। मंगलवार को विस अध्यक्ष ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षर कर डेंगू के मरीजों की कुशलक्षेम जानी। साथ ही चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल के सीएमएस एनएस तोमर को डेंगू के रोगियों के लिए अलग से वार्ड उपलब्ध कराने को कहा, जिससे रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सीएमएस को चिकित्सालय में स्वच्छता बनाए रखने और समय-समय पर फॉगिंग कराने के लिए भी कहा और डेंगू के मरीजों के उपचार में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बतया कि अस्पताल में 9 डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून को फोन पर चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष ने मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान को निगम क्षेत्र और नगरपालिका मुनिकीरेती के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट को ढालवाला, चौदह बीघा क्षेत्र में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, सुदेश कंडवाल, प्रदीप धस्माना, पार्षद शिव कुमार गौतम, पूर्व सभासद कविता शाह, अनीता तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऊषा जोशी, रजनी, इंद्र कुमार गोदवानी, गणेश रावत, राजीव जुगलान, राम बहादुर छेत्री आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed