फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Wild elephants rampage in the village Hanshuwala

हंसूवाला गांव में जंगली हाथियों का उत्पात

Sat, 07 Jan 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ डोईवाला।
ब्यूरो/अमर उजाला/ डोईवाला। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants rampage in the village Hanshuwala
बुंदेलखंड में कम हो रही हाथियों की संख्या

वन सीमाओं से सटे गांवों में जंगली हाथियों को उत्पात शुक्रवार को जारी रहा। देर रात भी हंसूवाला गांव में घुस आए हाथी के एक जोड़े ने खेतों में तैयार फसलें रौंद डाली। वनों से एकदम सटे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की आमद बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


लच्छीवाला वन सीमा से सटे हंसूवाला गांव में देर रात हाथी का एक जोड़ा आबादी में घुस आया। हाथियों ने हबीब अहमद, शरीफ अहमद, सलील और खुर्शीद अहमद की कई बीघा गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त कर डाली। इसके बाद गेहूं और तोरिया आदि फसलें भी तहस-नहस कर दीं।
विज्ञापन


हाथी सुबह तड़के जंगल की ओर भाग गए। मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि जंगली हाथियों के आबादी में आने के बाबत जिलाधिकारी देहरादून को अवगत कराया गया है। उन्होंने पीड़ित किसानों को शीघ्र मुुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वन सीमाओं पर ऊर्जा बाढ़ लगाने की मांग की है। लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में हाथियों की अधिक आमद हो रही है वहां दो गश्ती दल सक्रिय कर दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से हाथी के आने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed