फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   It is not right to insult Daler Mehndi on stage.

Rishikesh News: दलेर मेहंदी का मंच पर अपमान करना ठीक नहीं

Wed, 21 Oct 2026 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
It is not right to insult Daler Mehndi on stage.
कुंजापुरी नवरात्र मेले में गायक एवं युवा दिलों की धड़कन दलेर मेहंदी के साथ मंच पर हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि किसी भी कलाकार का सार्वजनिक मंच पर इस प्रकार अपमान किया जाना उचित नहीं है। उत्तराखंड की संस्कृति अतिथि देवो भवः की है। जिसमें अतिथि का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। यदि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी से कोई त्रुटि हुई थी या उनके व्यवहार को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति थी तो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उन्हें मंच के पीछे बुलाकर समझाना चाहिए था। सार्वजनिक मंच पर किसी आमंत्रित कलाकार को फटकारने से बचना चाहिए, मंच की अपनी गरिमा होती है और वहां उपस्थित हजारों लोगों के सामने किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed