फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lakhs spent, yet Sanjay Lake remains unimproved

Rishikesh News: लाखाें खर्च फिर भी नहीं संवरी संजय झील

Wed, 21 Oct 2026 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 21 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lakhs spent, yet Sanjay Lake remains unimproved
पर्यटन और प्राकृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने के दावों के बीच गंगानगर और काली की ढाल क्षेत्र के समीप स्थित ऐतिहासिक और प्राकृतिक संजय झील बदहाल बनी हुई है। लगभग 14 हेक्टेयर में फैली इस झील और रंभा नदी के उद्गम स्थल को इको-टूरिज्म और बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करने की बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई गई थीं, लेकिन प्रशासनिक और विभागीय सुस्ती के चलते यह पूरा सौंदर्यीकरण का काम लंबे समय से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि इस झील के पुनरुद्धार के लिए समग्र मास्टर प्लान के तहत करीब करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की रूपरेखा तो तैयार की गई और इसमें संजय झील का कायाकल्प भी शामिल किया गया लेकिन जमीनी स्तर पर फंड का समय पर उपयोग सही से न होने के कारण धरातल पर हालात जस के तस बने हुए हैं। उचित रखरखाव और साफ-सफाई के अभाव में झील परिसर में झाड़ियां और गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे पर्यावरण और भू-जल संरक्षण पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के लिए इसे मॉर्निंग वॉक, योगा और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन ग्रीन स्पेस बनाया जाना था, लेकिन पाथवे, फेंसिंग, बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी जैसी बुनियादी व्यवस्था तो की गई लेकिन रखरखाव के चलते यह दोबारा नष्ट होकर वीरान पड़ी है और शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का डेरा बन जाती है।पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन सुध नहीं लेता है, तो ऋषिकेश की यह प्राकृतिक धरोहर नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
संजय झील के पुनरोद्धार के लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद काम किया जाएगा।

- जीएस धमांदा, रेंजर, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed