{"_id":"69e3f85501ce130fc308c62f","slug":"wife-stabbed-to-death-husband-arrested-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-950402-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पत्नी की चाकू घाेंपकर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पत्नी की चाकू घाेंपकर हत्या, पति गिरफ्तार
Sun, 19 Apr 2026 03:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
समय पाल मोहल्ला, जौलीग्रांट में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई विवेक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है हालांकि पुलिस की ओर अवैध संबंध सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के समय किराए पर रहने वाले पति गोपाल (39) और पत्नी प्रतिभा (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान पति ने पत्नी के पेट में चाकू से दो बार हमला किया। लहूलुहान हालत में विवाहिता को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है जबकि महिला का मायका रूद्रपुर है। आरोपी पति सेटरिंग का काम करता है। वारदात के संबंध में डोईवाला कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया जिसके बाद उपचार के दाैरान जाैलीग्रांट अस्पताल में महिला की माैत हो गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही महिला के शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन