फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest at Gumaniwala Waste Plant Continues; Mayor and Municipal Commissioner Sent Back

Rishikesh News: गुमानीवाला कूड़ा प्लांट प धरना जारी , मेयर-नगर आयुक्त को लौटाया बैरंग

Wed, 07 Oct 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Protest at Gumaniwala Waste Plant Continues; Mayor and Municipal Commissioner Sent Back
- ग्रामीण बोले- प्लांट कहीं और शिफ्ट होने तक आंदोलन रहेगा जारी, कूड़ा वाहनों को रोके जाने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित
विज्ञापन

- गुमानीवाला कूड़ा प्लांट पर ताला शहर में कूड़ा उठान हुआ प्रभावित
ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के बाहर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चौथा दिन भी जारी रहा। वार्ता करने पहुंचे मेयर और नगर आयुक्त को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि कूड़ा निस्तारण प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। इसी के साथ ही प्लांट पर तालाबंदी जारी रही।
कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में लालबीट क्षेत्र व गुमानी वाला के ग्रामीणों ने प्लांट के आगे टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को भी प्लांट में कूड़ा लेकर पहुंचने वाले वाहनों को ग्रामीणों ने गेट पर ही रोककर वापस शहर की ओर भेज दिया। इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए बुधवार देर शाम मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल धरना स्थल पर ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक कूड़ा प्लांट अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाता तो आंदोलन जारी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता लालमणि रतूड़ी ने कहा कि कूड़ा प्लांट का निर्माण के दौरान से ही विरोध किया जा रहा था, नगर निगम प्रशासन ने ग्रामीणों के विरोध को नजर अंदाज कर प्लांट का निर्माण किया है।
विज्ञापन

कई वार्डों में नहीं पहुंच रहे वाहन
कूड़ा वाहनों के समय पर खाली न होने से शहर के कई वार्डों में पिछले दो-तीन दिनों से कूड़ा उठान प्रभावित है। घरों से कूड़ा लेने वाले वाहन नहीं पहुंचने के कारण लोगों के घरों में ही कचरा जमा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शहर में गंदगी बढ़ने की आशंका है। शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अब शहर के लोगों में भी आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम की प्रशासनिक अक्षमता का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे करना था खाली वहीं डंप हो रहा कूड़ा
गुमानीवाला प्लांट पर कूड़ा नहीं पहुंच पाने के कारण गोविंद नगर स्थित डंपिंग जोन में एक बार फिर कूड़ा डाला जाने लगा। जिससे शहर के बीचों बीच स्थित इस डंपिंग जोन को खाली करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। लाल बीट क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने से शहरवासियों को गोविंद नगर में कूड़े के पहाड़ और इससे उठने वाले बदबू से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। नगर निगम ने इसे 50 फीसदी खाली भी कर चुका था, लेकिन एक बार फिर यहां शहर का कूड़ा डंप किया जाने लगा है।


- लालबीट स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में ग्रामीणों के विरोध के कारण कुछ समय के लिए गोविंद नगर स्थित डंपिंग जोन में कूड़ा डाला जा रहा है ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। यहां से अभी तक करीब 50 प्रतिशत कूड़ा उठाया जा चुका है और रोजाना करीब 600 टन कूड़ा उठाकर बाहर भेजा जा रहा है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया जाएगा। ताकि व्यवस्था फिर से सुचारू हो सके सरकारी संपत्ति पर इस तरह से ताला लगाना सही नही है।- शंभू पासवान, मेयर, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed