फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Whistle of Ramnagar Danda power house explodes, power cut for 11 hours

Rishikesh News: रामनगर डांडा बिजलीघर की सीटी फटी, 11 घंटे बिजली गुल

Wed, 21 Jun 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Whistle of Ramnagar Danda power house explodes, power cut for 11 hours
रामनगर डांडा बिजलीघर की सीटी फटने से क्षेत्र में सोमवार आधी रात से बिजली गुल हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। 11 घंटे बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार रात को करीब एक बजे रामनगर डांडा, कुड़ियाल, मेंढावाला, थानो, तलाईं, गडूल आदि गांवों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने जानकारी ली तो पता चला कि रामनगर डांडा बिजलीघर की सीटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण रात भर बिजली गुल रही। ऐसे में क्षेत्र का ओवहेड टैंक नहीं भर पाया और पानी सप्लाई भी प्रभावित हो गई। वहीं मंगलवार सुबह तक भी बिजली नहीं आने से खेतों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं चल पाए। लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन बिजली कब तक आएगी इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं था। सुबह 10 बजे के बाद मैकेनिक के पहुंचने के बाद करीब दोपहर 12 बजे क्षतिग्रस्त सीटी को ठीक किया गया। करीब 11 घंटे बिजली गुल रहने से क्षेत्र की दो हजार से ज्यादा आबादी परेशान रही।
विज्ञापन


बिजलीघर की सीटी सोमवार रात में फट गई थी। सुबह मैकेनिक के आने के बाद उसे ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई।
- मदनमोहन बहुगुणा, उपखंड अधिकारी जौलीग्रांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed