फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   When will action be taken on tractors without numbers

बिना नंबर के टैक्टरों पर कब होगी कार्रवाई

Tue, 07 Sep 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
When will action be taken on tractors without numbers
देहरादून रोड पर बिना नंबर प्लेट दौड़ती जल संस्थान की ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहर में संचालित हो रहे बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर यातायात पुलिस, सीपीयू और परिवहन विभाग शिकंजा नहीं कस पा रहा है। स्थिति यह है कि बिना पंजीकरण के ट्रैक्टर और बिना नंबर की बाइक खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर जल संस्थान अनुरक्षण इकाई (गंगा) का ट्रैक्टर भी बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहा है। कई ऐसे अन्य ट्रैक्टर भी हैं जिनका पंजीकरण हीं नहीं हुआ है। शहर के कई बाइकें संचालित हो रही हैं, जिनकी आगे की नंबर प्लेट तोड़ रखी है। ऐसे वाहनों के गलत काम में प्रयोग होने की आशंका भी है। बिना हेलमेट के घर के बाहर निकलने पर सीपीयू और परिवहन विभाग चालान की कार्रवाई करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जितने भी वाहन बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं, जिनकी नंबर प्लेट टूटी है, जो जुगाड़ वाले रेड़ा चल रहे हैं उनके खिलाफ भी अभियान चलाया जाना चाहिए। वहीं जल संस्थान अनुरक्षण इकाई (गंगा) के सहायक अभियंता हरीश बंसल ने बताया कि जो ट्रैक्टर बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा है वह विभागीय ठेकेदार का है, जल्द ही ट्रैक्टर के पंजीकरण के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

जो भी वाहन बिना पंजीकरण के सड़क पर संचालित होगा उसे सीज किया जाएगा। ट्रैक्टर के पंजीकरण के लिए जल संस्थान को नोटिस भेजा जाएगा। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed