फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Welcome to the winning teams of Kho-Kho

खो-खो की विजेता टीमों का महाविद्यालय में किया स्वागत

Thu, 24 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the winning teams of Kho-Kho
राजकीय महाविद्यालय में पहुंचने पर प्रसन्नता जताते खो-खो विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : RISHIKESH
एसआरटी कैंपस टिहरी में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय परिसर में दोनों टीमों का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम रावत, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. सकुंज राजपूत, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. पूरण सिंह खाती समेत सभी ने भी विजेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिला टीम ने फाइनल में बीसीआर श्रीनगर को व पुरुष टीम ने एसआरटी कैंपस बादशाही थौल को हराया। महिला टीम का नेतृत्व संतोषी थपलियाल और पुरुष टीम का नेतृत्व राहुल सिंह ने किया। पुरुष टीम में कुलदीप, हिमांशु, निखिल, रमेश, निशांत, विकास, अमन व महिला टीम में आरती, रीमा, रिया, राखी, काजल, कल्पना, मंजू, नेहा, शीला और स्वाति रहीं। इस मौके पर प्राचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी सहित प्रोत्साहन राशि भी दी। इस मौके पर कोच नागेश राजपूत, पूर्व कोच डीपी रतूड़ी, डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, प्रॉक्टर डॉ. ममता नैथानी, डॉ. कालिका काला, छात्र संघ महासचिव दीपक भारद्वाज, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed