फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   We will make Rishikesh an ideal city: Dhami

ऋषिकेश को बनाएंगे आदर्श शहर : धामी

Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
We will make Rishikesh an ideal city: Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश व उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित बनाने के साथ ही वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर एक प्रमुख नगर के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। पुरातन नगरी ऋषिकेश को आदर्श शहर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण व ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। कहा कि ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए वैश्विक स्तर की सुविधाएं होंगी। कांच के पुल का रोमांच होगा, रोपवे की बेहतरीन सुविधा होगी, शटल सेवाएं होंगी, ट्रैफिक जाम की कोई समस्या नहीं होगी। पुरातन नगरी ऋषिकेश विश्व भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र (नरेंद्र नगर, यमकेश्वर) के विकास का खाका सबके सामने रखा। सीएम ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार ऋषिकेश के समग्र विकास के लिए संकल्परत है। ऋषिकेश शहर को आदर्श शहर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। यहां 1600 करोड़ की लागत से क्षेत्र के बुनियादों ढांचों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर व आसपास की सड़कों को बेहतर बनाने का कार्य किया है। आने वाले 50 सालों की चुनौतियों को ध्यान में रख कर योजनाओं का नियोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

योगनगरी रेलवे स्टेशन में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं



सीएम ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाओं, बेहतर यातायात परिसंचरण, उन्नत साइन बोर्ड के साथ आधुनिक केंद्रों में बदलना है। प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों के विकास और पुनर्विकास के लिए 6 अगस्त, 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ किया था। कहा कि ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

---



इन योजनाओं पर भी हो रहा कार्य



सीएम धामी ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र के आसपास की योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। ऋषिकेश-नीलकंठ रोपवे योजना व नीलकंठ मोटर मार्ग चौड़ीकरण के लिए भी प्रक्रियाएं गतिमान हैं। बता दें कि वर्ष 2020 में सरकार ने ऋषिकेश से नीलकंठ के लिए रोपवे योजना बनाई थी। अगस्त 2022 में वित्त विभाग ने ऋषिकेश और नीलकंठ महादेव मंदिर के बीच रोपवे निर्माण के लिए मंजूरी दी थी। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को बनाया गया था। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 465 करोड़ है। रोपवे से ऋषिकेश से नीलकंठ पहुंचने में 20 से 22 मिनट का समय लगना है।

---



जलापूर्ति और सीवर के लिए भी कार्य



सीएम धामी ने कहा कि शहर व आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए 557 करोड़ रुपये की विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में सीवर लाइन की व्यवस्था के लिए 183 करोड़ की योजना पर कार्य किया जा रहा है। शहर को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं।

---



सीएम ने किया बहुमंजिला पार्किंग व राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम परिसर के नव निर्माण, बहुमंजिला पार्किंग निर्माण व ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया।
परियोजना के पहले चरण में इसका निर्माण शिवपुरी से मुनी की रेती तक किया जाएगा। राफ्टिंग बेस स्टेशन निर्माण के लिए भारत सरकार ने 100 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। परियोजना को दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।



नगर निगम परिसर में करीब 136 करोड़ रुपये की लागत से 1038 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग और नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान ऋषिकेश और यूपीसीएल के कार्यालयों के लिए भवन निर्माण किया जाएगा। पार्किंग और कार्यालय निर्माण में अग्निशमन सुरक्षा, आधुनिक सीसीटीवी, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम के साथ ही वर्षा जल संचय, सोलर लाइट, लिफ्ट, हरित क्षेत्र और अन्य कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम धामी ने नगर निगम के अंतर्गत लगभग एक करोड़ 51 लाख के विभिन्न कार्यों का भी लोकार्पण किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट और यात्री मित्र किट भी वितरित किए। सीएम ने हाइड्रोजेल वाटरलेस टॉयलेट का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर कैनिबेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, मेयर शंभु पासवान, प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, डीएम देहरादून सविन बंसल, डीएम टिहरी मयूर दीक्षित, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed