फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   water shortage in rishikesh

उत्तराखंडः पारा चढ़ने पर बढ़ी पेयजल किल्लत

Thu, 14 Apr 2016 01:34 PM IST
बालेंद्र सिंह नेगी / अमर उजाला, रायवाला
बालेंद्र सिंह नेगी / अमर उजाला, रायवाला Updated Thu, 14 Apr 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
water shortage in rishikesh

ऋषिकेश के रायवाला में पारा चढ़ने के साथ ही लोग पेयजल किल्लत से जूझने लगे हैं। गांवों में पेयजल की स्थिति विकराल रूप लेने लगी है, मगर जिम्मेदार महकमा समस्या को गंभीरता से लेने और उसके शीघ्र समाधान की युक्ति खोजने की बजाय नेताओं की तरह दावों से काम चला रहा है।

विज्ञापन


रायवाला और आसपास के गांवों के ग्रामीण सप्ताहभर से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। कई इलाकों में अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर तीन दिन से टैंकर भेजने की बात कर रहे हैं, मगर सुविधा न मिलने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। खास बात यह है कि विभाग के अंतर्गत एक नगरपालिका और 18 ग्राम सभाएं आती हैं, मगर पेयजल किल्लत की स्थिति में विभाग के पास पेयजल सप्लाई की वैकल्पिक स्थिति के लिए महज एक टैंकर है। इसके कारण लोगों को प्यासा भटकना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ढाई लाख की आबादी, इमरजेंसी सप्लाई के लिए एक टैंकर
पेयजल किल्लत से जूझ रहे प्रतीतनगर के होशियारी मंदिर, डांडी क्षेत्र के ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद, राजेश जुगलाण, जगदीश प्रसाद कंडवाल, जगमोहन सिंह, ज्ञान बहादुर, ओमप्रकाश ने बताया कि सप्ताहभर से घरों में पीने का पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से इस बाबत शिकायत की गई तो वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तीन दिन पहले टैंकर से सप्लाई देने का आश्वासन दिया गया, मगर गांवों में आज तक टैंकर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में बिना पानी के बेहाल हो रहे लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने महकमे के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

टैंकर का इंतजार करते हैं लोग, समय पर नहीं पहुंचता 
ऋषिकेश में जल संस्थान कार्यालय की आपातकालीन पेयजल आपूर्ति व्यवस्था महज एक टैंकर के भरोसे चल रही है। कई वर्षों से महकमा ऋषिकेश नगर पालिका क्षेत्र और आसपास की 18 ग्राम सभाओं में जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में इसी एक टैंकर से पेयजल आपूर्ति करा रहा है। इसके कारण पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता।

बावजूद इसके महकमा वर्षों बाद भी न तो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति में ही सुधार कर पाया है और न ही आपात स्थिति में समय पर पेयजल सप्लाई के लिए वैकल्पिक संसाधन ही बढ़ा पाया है। ग्रामीणों की आम शिकायत है कि इसी वजह से आपूर्ति बाधित होने पर अधिकारी समय पर सप्लाई देने की बजाय कई कई दिनों तक टैंकर भेजने का महज भरोसा देकर काम चला देते हैं। लोग टैंकर का इंतजार करते हैं, मगर वह समय से नहीं पहुंचाया जाता।  


ऋषिकेश शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विभाग के पास मात्र एक ही टैंकर उपलब्ध है, जिसे सूचना और प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई पर भेजा जाता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर विभाग द्वारा तीन से चार टैंकर किराये पर लेने की व्यवस्था की गई है।
- एबीएस रावत एसडीओ, जल संस्थान ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed