फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Water ATM in a dilapidated condition

Rishikesh News: बदहाल स्थिति में वाटर एटीएम

Wed, 01 Apr 2026 02:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 01 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Water ATM in a dilapidated condition
जल संस्थान की ओर से नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर एटीएम रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे लोगों को पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




गर्मियों की शुरुआत होने के साथ पेयजल की मांग भी बढ़ती जा रही है। शहर में तीन स्थानों पर स्थापित वाटर एटीएम बंद अथवा तकनीकी रूप से खराब होने के कारण पेयजल नहीं दे रहे हैं। जल संस्थान की ओर से डोईवाला में ब्लाॅक मुख्यालय के समीप कोतवाली के सामने, ऋषिकेश रोड और शुगर मिल तिराहे पर वाटर एटीएम स्थापित की गई थी। जिसका मकसद लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना था।
विज्ञापन


समाजसेवी साकिर हुसैन ने बताया कि उन्होंने पूर्व में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों के साथ ही नगर में आने वाले लोगों की प्यास बुझाने में वाटर एटीएम सहायक होते थे। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि गर्मियों को देखते हुए सभी वाटर एटीएम को दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed