फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Volunteers made aware under drug-free Uttarakhand, Uttarakhand with culture

नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत स्वयं सेवियों ने किया जागरुक

Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Volunteers made aware under drug-free Uttarakhand, Uttarakhand with culture
आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तीसरे दिन विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न यौगिक कियाओं का अभ्यास किया। शिविर में प्रधानचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने स्वयं सेवियों को नैतिकता एवं अनुशासन में रहकर जीवन में सफलता का मंत्र दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित शिविर में कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने वर्ष 2021- 22 की विषय पर नशामुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत स्वयंसेवियों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उसके बाद स्वयंसेवियों ने वीरपुरखुर्द में नशा मुक्त उत्तराखंड के विषय को लेकर जनजागरुक्ता रैली निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर आरती ओझा, रामगोपाल रतूड़ी, दिलेराम रवि, नरेंद्र खुराना, सुंदर दवांण, निशा, पिंकी, आशीष, संजू प्रजापति, आदित्या, अनूप, अमन, अनीश, शिल्पी आत्रे, तनुजा हटवाल, प्रगति गुलाटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन जिला समन्वयक डॉ डीआर रवि ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में स्वयंसेवकों को नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी जयकृत सिंह रावत ने कहा कि स्वयंसेवकों को न केवल स्वच्छता बल्कि उससे बड़े कार्य कर समाज में हर प्रकार से जागरूकता लानी है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, नीलम जोशी, सुशीला बड़थ्वाल, संजीव कुमार, डॉ. सुनील थपलियाल, विनीत सिंघल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed