{"_id":"67ae4a35c4b0793a4b081924","slug":"villagers-yearning-for-drinking-water-are-carrying-water-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-618848-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पेयजल के लिए तरस गए ग्रामीण दो किमी दूर से ढो रहे हैं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पेयजल के लिए तरस गए ग्रामीण दो किमी दूर से ढो रहे हैं पानी
Fri, 14 Feb 2025 01:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फल्दाकोट पंपिंग योजना में पर्याप्त पानी न होने से तीन गांवों के करीब 70 परिवार तीन माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। आरोप है कि विभाग से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विकासखंड यमकेश्वर में 90 के दशक में फल्दाकोट पंपिंग योजना का निर्माण किया गया था। योजना से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को पेयजल आपूर्ति की जानी थी। शुरू में गांवों में कुछ ही स्टैंड पोस्ट थे। जिससे इन पर पर्याप्त आपूर्ति होती थी।
लेकिन तीन साल पहले क्षेत्र में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाई गई थी। बीते वर्ष दिसंबर माह में इस योजना से सभी घरों में पेयजल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। जिससे उक्त योजना का पानी पर्याप्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
योजना से जुड़े बिनक, पोखरखाल और नाईं बिनक गांव के ग्रामीण पिछले तीन माह से पानी के लिए तरस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने नई लाइन तो बिछाई लेकिन आवश्यकतानुसार नए टैंकों का निर्माण नहीं किया।
ग्रामीण हरेंद्र सिंह रौथाण, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, डबल सिंह, इंद्र सिंह व पप्पू ने बताया कि अधिकारियों को जब समस्या से अवगत कराने के लिए फोन किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते हैं। विभाग की उदासीनता व लापरवाही के चलते ग्रामीण दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। अब ग्रामीण सीएम पोर्टल पर शिकायत के साथ ही आंदोलन का मन बना रहे हैं।
-- -
- आपके माध्यम से ग्रामीणों की समस्या जानकारी में आई है। जल्द विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेज समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। - प्रवीण सैनी, अधीक्षण अभियंता, जल संस्थान पौड़ी