{"_id":"570ea8b14f1c1bea5f4a6f30","slug":"vehicle-on-no-entry-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री जोन में फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री जोन में फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते त्रिवेणीघाट पर नो एंट्री जोन में दोपहिया वाहन खुलेआम फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन हैरत की बात है कि यहां मौजूद पुलिस ऐसे वाहन चालकों को रोकने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय तमाशबीन बनी हुई है। इससे हौसला बुलंद दोपहिया चालकों के कारण तीर्थयात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को बैशाखी पर्व पर अर्द्ध कुंभ स्नान के चलते त्रिवेणीघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मेलाकाल में कुंभ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह चेकपोस्टों और घाटों के आसपास पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते त्रिवेणीघाट पर दोपहिया वाहन सवार न सिर्फ वाहनों को अनधिकृत रूप से प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि फर्राटा भरकर अन्य लोगों को परेशान किए हुए हैं।
विज्ञापन
नो एंट्री जोन में खुलेआम दौड़ रहे दोपहिया वाहन पुलिस की सुरक्षा और प्रतिबंधित व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन