{"_id":"653eb4c7864f29ed4308a965","slug":"valmiki-procession-was-organized-from-valmiki-nagar-located-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-277099-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा
विज्ञापन
Iवाल्मीकि समाज सेवा समिति की ओर से किया गया आयोजनI
वाल्मीकि समाज सेवा समिति की ओर से रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि नगर से वाल्मीकि शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न आर्कषक झांकियां निकाली गई। साथ ही अखाड़ों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
रविवार देर शाम को शहरभर में शोभयात्रा में विभिन्न प्रकार की झाकियां सजाई गई। जिसमें भगवान महर्षि वाल्मीकि गद्दी, वाल्मीकि की लव-कुश को शिक्षा देने, रावण का सीता को रथ पर हरण कर ले जाने, भगवान श्रीराम परिवार, भगवान शंकर कैलाश पर्वत ध्यान सहित विभिन्न झाकियां शोभायात्रा में शामिल की गई। इसके अलावा अखाड़ों की ओर से भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। इसमें इटावा से मां काली का अखाड़ा व ऋषिकेश के अखाड़े भी शामिल हुए।
मुख्य अथिति मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण जैसा महाकाव्य लिखा है। यह महाग्रंथ समाज को भगवान राम की भांति मर्यादा में रहकर सभी कार्यों का निर्वहन करना सिखाता है। हमें भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। विशिष्ट अथिति ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बच्चाें को भगवान वाल्मीकि जी और डाॅ. भीमराव आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने की शिक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, राकेश पारछा, जयेंद्र रमोला, कविता शाह, पार्षद शिवकुमार गौतम, प्रतीक कालिया, समिति अध्यक्ष अनिल खन्ना, रविंद्र बिरला आदि मौजूद रहे।