{"_id":"6aae9544bef7e4419b056455","slug":"the-thrill-of-rafting-will-soon-begin-in-the-ganges-with-a-survey-conducted-from-marine-drive-to-nim-beach-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-146616-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक हुई रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक हुई रेकी
Sat, 19 Sep 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
- पर्यटन विभाग, साहसिक खेल विभाग और राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने की रेकी
-निरीक्षण में गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया
जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच
- विभागीय अधिकारियों ने गंगा के जलस्तर की रेकी की
- जल्द घोषित होगी राफ्टिंग शुरू होने की तारीख
ऋषिकेश/ढालवाला। गंगा में राफ्टिंग का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। राफ्टिंग संचालन की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, साहसिक खेल विभाग और राफ्टिंग कारोबारियों की संयुक्त टीम ने रविवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा के जलस्तर, रैपिड्स और राफ्टिंग रूटों का निरीक्षण किया। रेकी के दौरान गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया। विभाग की ओर से जल्द ही राफ्टिंग शुरू करने की आधिकारिक तिथि घोषित की जाएगी।
दोपहर करीब 12 बजे पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने मरीन ड्राइव से निम बीच तक गंगा किनारे स्थित विभिन्न प्वाइंट्स और रैपिड्स की स्थिति का जायजा लिया। हर वर्ष राफ्टिंग सीजन शुरू करने से पहले साहसिक खेल विभाग की ओर से गंगा के जलस्तर और रैपिड्स की स्थिति की रेकी की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर राफ्टिंग संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं।
पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरुआती चरण में गंगा के जलस्तर के अनुसार ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश तक करीब नौ किलोमीटर और शिवपुरी से ऋषिकेश तक करीब 16 किलोमीटर लंबे रूट पर राफ्टिंग की अनुमति दी जाती है। गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही मरीन ड्राइव और कौडियाला से ऋषिकेश तक के लंबे राफ्टिंग रूट भी चरणबद्ध तरीके से खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
मानसून के बाद साहसिक पर्यटन गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। कुछ दिन पहले मोहन चट्टी क्षेत्र में बंजी जंपिंग भी शुरू हो चुकी है। अब राफ्टिंग शुरू होने से ऋषिकेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।
ऋषिकेश के साहसिक पर्यटन कारोबार से हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। विभाग की ओर से राफ्टिंग संचालकों के परमिट और लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही राफ्टिंग संचालन की आधिकारिक तारीख घोषित की जाएगी।
-- -- -- -
इनसेट
पटरी पर लौटेगा कारोबार
- राफ्टिंग शुरू होने पर इस व्यवसाय में लगे टैक्सी और यूटिलिटी चालकों को भी काम मिलेगा। सालभर में राफ्टिंग के दौरान कई लोग अपने वाहनों राफ्टिंग में लगाते हैं। बरसात शुरू होते ही उनका काम भी बंद हो जाता है। सैकड़ों वाहन चालकों का परिवार भी राफ्टिंग से ही चलता है। कई एजेंट, ट्रेवल एजेंसी संचालक पूरे साल भर इसी काम के पीछे अपना जीवन यापन करते हैं।
-- -- -- --
कोट-
- गंगा नदी में जलस्तर का लेवल अब पूरी तरह ठीक है। जल्द ही पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। विभाग की ओर से हरी झंडी मिलते ही अगले 5 से 6 दिनों के अंदर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
- सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी गढ़वाल
-- -- -- -- --