{"_id":"6aaea15e9f4bbdf7a10e870c","slug":"bus-operators-reach-agreement-buses-will-operate-from-dehradun-starting-today-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-146618-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें
Sat, 19 Sep 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें
- जीएमओयू, रूपकुंड की बसों को ऋषिकेश से अपने समय पर चलाना होगा
- चारों संस्थाओं के अध्यक्षों ने दिया सहमतिपत्र
ऋषिकेश। चार दिनों से बस संचालन के संबंध में चल रहा विवाद शनिवार को खत्म हो गया। देहरादून में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के साथ हुई बैठक में चारों बस संस्थाओं (जीएमओयू , रूपकुंड ट्रेवल, यातायात कंपनी और टीजीएमओयू) के अध्यक्षों ने लिखित सहमतिपत्र दिया। इसके बाद रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन शुरू करने पर सहमति बन गई है। जीएमओयू और रूपकुंड ट्रेवल की बसें देहरादून से चलकर ऋषिकेश पहुंचेंगी और यहां से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार लोकल रोटेशन पर संचालित होंगी।
बुधवार से नए परमिट के आधार पर जीएमओयू और रूपकुंड ट्रेवल की बसों का देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए संचालन शुरू हुआ था। इसका टीजीएमओयू और यातायात कंपनी के पदाधिकारियों ने विरोध किया था। इसी दौरान ऋषिकेश के इंद्रमणि बडोनी चौक के पास बस ऑपरेटरों के बीच मारपीट भी हुई थी।
मारपीट की घटना को लेकर बुधवार और बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। विवाद बढ़ने के बाद आरटीओ प्रशासन, देहरादून ने शनिवार 19 सितंबर को सभी संबंधित कंपनियों के अध्यक्षों और निदेशकों की बैठक बुलाई। बैठक में चारों कंपनियों के अध्यक्षों ने लिखित सहमतिपत्र दिया। इसमें तय किया गया कि जीएमओयू और रूपकुंड ट्रेवल की बसें देहरादून से चलकर ऋषिकेश पहुंचेंगी और यहां से जिस समय-सारणी के अनुसार लोकल रोटेशन में बसें संचालित होती हैं, उसी समय पर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए आगे रवाना होंगी। सहमति बनने के बाद रविवार से पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष सुधीर राय रावत, मनोज ध्यानी, नवीन रमोला, प्यारेलाल जुगराज, गजेंद्र नेगी, भूपाल सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
कोट-
कोट-
सभी परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सभी यूनियन के अध्यक्ष और रोडवेज के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी बसें आरटीए की ओर से दी गई सेवाओं का पालन करेंगी। अस्थायी समय सारणी के अनुसार ही वाहन संचालन करेंगी। कोई नई बस सेवा बिना टाइम टेबल संचालित नहीं की जाएगी।
- संदीप सैनी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देहरादून संभाग