फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand's biodiversity is an invaluable heritage: Dhami

विश्व की अमूल्य धरोहर है उत्तराखंड की प्राकृतिक और जैव विविधता: धामी

Tue, 14 Jul 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 14 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's biodiversity is an invaluable heritage: Dhami
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का किया भ्रमण, औषधीय पौधों के संरक्षण पर जोर
- पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को यमकेश्वर विकासखंड के मालाग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने सघन पौधरोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया।
मंगलवार को मालाग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक और जैव विविधता पूरे विश्व की अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के संरक्षण से पर्यावरण को मजबूती मिलेगी। वहीं आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मालाग्राम स्थित श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय देश का अपनी तरह का अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों और हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण और जनभागीदारी का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी सभी की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, डीएम स्वाति एस भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, एसडीएम चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed