फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Global Investors Summit proposed in

इन्वेस्टर्स समिट: जौलीग्रांट से देहरादून तक एक जैसा दिखेगा बाजार

Fri, 20 Oct 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Global Investors Summit proposed in
Iजी-20 के बाद अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को बदलेगी बाजार और मार्गों की तस्वीरI
विज्ञापन


उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में प्रस्तावित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जौलीग्रांट मुख्य बाजार से लेकर देहरादून रिस्पना पुल तक बाजार और मार्ग सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।



पहले चरण में जौलीग्रांट मुख्य बाजार को एक जैसे रंग में रंगा जा रहा है। एमडीडीए दुकानदारों की पसंद के कलर को दुकानों आदि पर किया जा रहा है। इसके बाद सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि पर एक जैसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर उत्तराखंड की कलाकृतियों को भी उकेरा जाएगा। और पूरा मार्ग फसाड लाइटों की जगमगाहट से रोशन होगा। इसके अलावा जौलीग्रांट-देहरादून मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण कर और निखारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके लिए विशेष प्रकार के रंग-बिरंगे शोभाकार पौधे मंगवाए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग की टूटी-रेलिंग और नई रेंलिंग लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। जिससे जौलीग्रांट-देहरादून मुख्य मार्ग और इस बीच पड़ने वाले बाजार एक नए लुक में नजर आएंगे। इससे पहले जून में जी-20 के दौरान एयरपोर्ट से ऋषिकेश की तरफ सौंदर्यीकरण कार्य हुआ था।

Iदीपावली से पहले रंगाई से खुश हुए दुकानदारI

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को दिपावली से ठीक पहले जौलीग्रांट से शुरू किए गए। सौंदर्यीकरण कार्य से दुकानदार काफी खुश दिखाई दिए। स्थानीय दुकानदार अमरीश डोभाल ने कहा कि मुख्य बाजार एक ही रंग में होने और दुकानों पर एक जैसे बोर्ड लगे होने से पूरा बाजार पहले से अधिक सुंदर दिखाई देगा। संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मार्ग के सौंदर्यीकरण से एयरपोर्ट आवाजाही करने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को भी अच्छा लगेगा।


Iकोट,,,,,,,,,,
I

Iजौलीग्रांट-देहरादून के बीच मुख्य बाजारों और मार्ग के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ पैसा पहले का बचा हुआ था। उसे भी लगाया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के बाद बाजार एक जैसा दिखाई देगा। रंग-बिरंगे शोभाकार पौधों से मार्ग काफी सुंदर दिखाई देगा। -आशाराम जोशी जेई एमडीडीए उद्यान।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed