Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand bus accident tehri injured students allege driver was overspeeding and driving recklessly

उत्तराखंड बस हादसा: नींद खुली तो चीख-पुकार मची थी, एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे यात्री, छात्रों ने बताई आपबीती

Tue, 17 Nov 2026 12:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Tue, 17 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

टिहरी के गूलर में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद घायलों की आपबीती सामने आ रही है। बस में सवार दो छात्रों ने बताया कि हादसे से पहले चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। एक छात्र ने बताया कि हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

विज्ञापन
Uttarakhand bus accident tehri injured students allege driver was overspeeding and driving recklessly
घायलों के देखने अस्पताल पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल यात्रियों ने चालक की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चालक हरिद्वार से ही तेज रफ्तार और गलत तरीके से बस चला रहा था।

विज्ञापन


बस में सवार घायल राहुल कुमार निवासी बिहार ने बताया कि चालक हरिद्वार से ही तेज गति से बस चला रहा था और उसका तरीका भी सही नहीं था। राहुल श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।वहीं, खटीमा निवासी प्रत्यूष ने बताया कि वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा था। रास्ते में उसे नींद आ गई थी। गूलर के पास हादसा होने पर उसकी आंख खुली तो बस में चीख-पुकार मची हुई थी। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे। प्रत्यूष भी श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय में बी-फार्मा का छात्र है।
विज्ञापन


26 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि चार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टिहरी गढ़वाल के गूलर में पुल से गिरी बस, नौ की मौत, 26 घायलों में कुछ की हालत गंभीर

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, हादसे की शुरुआती वजह सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ प्रतीत हो रही है। क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी नहीं रहा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्तूबर को समाप्त हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed