फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   University welcomed medal winner Kapil

Rishikesh News: पदक विजेता कपिल का विवि ने किया स्वागत

Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
University welcomed medal winner Kapil
पं. ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्र कपिल छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल खेल प्रतियोगिता में 66 किलोवर्ग पावर लिफ्टिंग और 66 किलो वर्ग डेडलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने विवि परिसर में उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाली वाद्य यंत्रों के साथ कपिल क्षेत्री का स्वागत हुआ। प्रो. एमएस रावत ने कहा यह विश्वविद्यालय और ऋषिकेश के लिए गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के छात्र कपिल क्षेत्री ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे छात्रों को खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन




कपिल इससे पहले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पांच स्वर्ण, एक रजत, नॉर्थ जोन में स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त कर चुके हैं। कपिल के पिता शेर बहादुर छेत्री केमिकल फैक्टरी में कार्यरत हैं। माता शोभा देवी गृहिणी हैं। इस दौरान विवि के शिक्षकों ने विजेता छात्र को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed