फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   UKD activists stopped the felling of trees.

Rishikesh News: यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पेड़ कटान रोका, पुलिस ने लिया हिरासत में

Tue, 14 Jul 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 14 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
UKD activists stopped the felling of trees.
पेड़ कटान पर घमासान, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, वन निगम ने काटे 100 पेड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ों के कटान का विरोध थम नहीं रहा है। अब यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पेड़ कटान स्थल पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक से डेढ़ घंटे तक पेड़ कटान बाधित रहा।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे 20 से 25 यूकेडी कार्यकर्ता पेड़ कटान स्थल पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यूकेडी के केंद्रीय सचिव सतीश चौधरी ने मजदूर के हाथ से आरी छीनकर जमीन पर पटक दी। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं ने पेड़ काट रहे मजदूरों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पेड़ों को बिना वैधानिक आदेश के काटा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पेड़ कटान की अनुमति सार्वजनिक करने की मांग भी की। करीब 15 से 20 मिनट के हंगामे के बाद पुलिस ने सभी यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। यहां करीब एक घंटे बैठाए रखने के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं को एसडीएम कोर्ट ले जाया गया है। वहीं, वन निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी करीब 100 पेड़ काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पेड़ कटान कार्य में व्यवधान किया, जिससे करीब एक से डेढ़ घंटे कार्य प्रभावित हुआ। मंगलवार को करीब 100 पेड़ काटे गए। - डीआर सेमवाल, अनुभाग अधिकारी, वन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed