{"_id":"68d6e751656c4b3edf06a811","slug":"two-youths-were-caught-forcing-themselves-on-a-girl-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-132526-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवती से जबरदस्ती कर रहे दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवती से जबरदस्ती कर रहे दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर निगम अंतर्गत शिवाजीनगर की गली नंबर 12 में एम्स चौकी पुलिस ने एक होमस्टे में एक युवती के साथ जबरदस्ती कर रहे दो युवकों को पकड़ा। चौकी पुलिस के आने से पहले ही होमस्टे संचालक मौके से फरार हो गए। चौकी पुलिस युवती और युवकों को पकड़कर एम्स चौकी ले आई।
चौकी में पुलिस ने युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन चौकी पहुंचे। पूछताछ के बाद चौकी पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवकों के खिलाफ शांतिभग में कार्रवाई की है। इस घटना पर लोगों ने देह व्यापार की आशंका भी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घटना 25 सितंबर रात करीब नौ बजे की है। शिवाजीनगर वार्ड नंबर 27 के पार्षद अभिनव मलिक ने बताया कि उन्हें शिवाजीनगर गली नंबर 12 से स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक भवन में चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। उन्होंने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और वह होमस्टे में जा पहुंचे। पुलिस के आने से पहले होमस्टे संचालक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस छानबीन पर युवती होमस्टे के गेट पर खड़ी थी और दो युवक कमरे में थे। युवती ने बताया कि दोनों युवक उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि युवकों ने बताया कि वह युवती को करीब साढ़े चार हजार रुपये देकर लाए थे।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि जिस होमस्टे में यह घटना घटित हुई है, वह होमस्टे दो लोगों ने लीज पर लिया हुआ है। होमस्टे का स्वामी एम्स में नौकरी करता है। करीब छह महीने पहले उसने दो लोगों को यह भवन लीज पर दिया था।
पुलिस सूचना के बाद भवन स्वामी भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना पर कोतवाली पुलिस ने भवन स्वामी का चालान कर दिया है। साथ ही भवन स्वामी को मौके से फरार लोगों के समस्त दस्तावेजों को कोतवाली में प्रस्तुति करने के निर्देश दिए है। एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट ने बताया कि होमस्टे में पैसों के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया था।
शांतिभंग के मामले में दो युवकों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। साथ ही होमस्टे संचालक और भवन स्वामी के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई है। युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।