फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two water police personnel accused of assault on Sadhu Baba

Rishikesh News: साधु से मारपीट करने वाले जल पुलिस के दो जवान निलंबित

Tue, 14 Nov 2023 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two water police personnel accused of assault on Sadhu Baba
Iअमर उजाला की खबर से हरकत में पौड़ी पुलिस, एसएसपी ने सीओ श्रीनगर को सौंपी जांचI
विज्ञापन




थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की कुटिया नंबर दो के समीप टिन शेड के नीचे रह रहे साधु बाबा के साथ मारपीट के आरोपी जल पुलिस के दो जवानों को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने सीओ श्रीनगर रविंद्र चमोली को इसकी जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए हैं।




13 नवंबर को अपराह्न करीब डेढ़ बजे स्वर्गाश्रम कुटिया नंबर दो के समीप टिन शेड के नीचे रह रहे मुकेश अग्निहोत्री ऊर्फ गोपाल गिरी (70) के साथ जल पुलिस के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी थी। बाबा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए थे। स्थानीय संतों ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस से इसकी शिकायत की थी। अमर उजाला के 14 नवंबर के अंक में जल पुलिस के जवानों के साधु से मारपीट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पौड़ी पुलिस हरकत में आई। एसएसपी श्वेता चौबे ने जल पुलिस के दोनों जवानों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed