Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two registration counters to open in Rishikesh for the winter Char Dham Yatra

Rishikesh News: शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में खुलेंगे दो पंजीकरण काउंटर

Mon, 16 Nov 2026 09:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 16 Nov 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Two registration counters to open in Rishikesh for the winter Char Dham Yatra
- पूरे साल भर खुली रहेगी ट्रांजिट कैंप की डिस्पेंसरीए दो शिफ्ट में काम करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

ऋषिकेश। चारधाम के कपाट बंद होने के बाद शुरू होने वाली शीतकालीन यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र में दो काउंटर खुले रहेंगे। यहां से तीर्थयात्री शीतकालीन यात्रा के पड़ावों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए डिस्पेंसरी भी सालभर संचालित होगी। हालांकि, व्यवस्था को लेकर अभी शासन के आदेश का इंतजार है।

सोमवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि शासन की ओर से शीतकालीन यात्रा के लिए ऋषिकेश में दो पंजीकरण काउंटर खुले रखने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप की डिस्पेंसरी में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, दो वार्ड बॉय और चालकों की एक-दो शिफ्ट में तैनाती रहेगी। डिस्पेंसरी सुबह नौ से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से रात आठ बजे तक संचालित होगी। इसका लाभ शीतकालीन चारधाम यात्रा के साथ कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। व्यवस्थाओं के संचालन के लिए फिलहाल शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed