फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two new ultrasound machines launched at AIIMS

एम्स में दो नई अल्ट्रासाउंड मशीनों का हुआ शुभारंभ

Thu, 13 Feb 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two new ultrasound machines launched at AIIMS
अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन करते एम्स निदेशक। - फोटो : RISHIKESH
एम्स में इंटिग्रेटेड ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक विभाग में अत्याधुनिक तकनीक से लैस दो नई अल्ट्रासाउंड मशीनों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। नई मशीनों के स्थापित होने से मरीजों के परीक्षण में सहायता मिलने के साथ ही अनुसंधान के कार्यों में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

एम्स में अल्ट्रासाउंड मशीनों का शुभारंभ निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के आईबीसीसी विभाग में इन मशीनों के स्थापित होने से मरीजों को जांच में काफी हद तक मदद मिलेगी। इससे मरीजों को अब लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। संस्थान में इसी तरह नई तकनीक पर आधारित अन्य मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। उन्होेंने प्रो. बीना रवि और उनकी टीम के सदस्यों को नई तकनीक पर आधारित मशीन के स्थापित होने पर बधाई देते हुए उनके कार्यों को सराहनीय बताया। प्रो. बीना रवि ने मशीन की नई तकनीक व इससे मरीजों को होने वाले फायदों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप निदेशक अंशुमन गुप्ता, डीन प्रोफेसर मनोज गुप्ता, प्रो. यूबी मिश्रा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. अंजुम सईद, डॉ. प्रतीक शारदा, अशीषा जांगिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed