फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two new buses started running on the Pauri-Chandigarh route.

Rishikesh News: पौड़ी-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ीं दो नई बसें

Tue, 13 Jan 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 13 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two new buses started running on the Pauri-Chandigarh route.
रोडवेज डिपो को दो नई बसें मिल गई हैं। रोडवेज प्रशासन की ओर इन बसों का संचालन पौड़ी-चंडीगढ़ रूट पर किया जा रहा है। नई बसों का संचालन होने से पौड़ी से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिल रहा है। डिपो को चार और बसें मिलने की उम्मीद है। इनमें से दो बसों को नई टिहरी-दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


एक जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज की 49 नई बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इन बसों में से ऋषिकेश डिपो के हिस्से में दो बसें आई थी। इन बसों को रोडवेज डिपो की ओर से पौड़ी-चंडीगढ़ रूट पर संचालित किया जा रहा है। पौड़ी -चंडीगढ़ रूट की बसें पुरानी होने और बार-बार रास्ते में खराब हो रही थी। स्थानीय लोग भी रोडवेज ऋषिकेश डिपो से इस रूट पर प्राथमिकता के आधार नई बसों का संचालन करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




---

सुबह आठ बजे पौड़ी से चंडीगढ़ के लिए होती है रवाना



यह बस ऋषिकेश से दिन में 12 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। रात करीब सात बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वहां से रात आठ बजे पौड़ी के लिए चलती है। तड़के तीन बजे ऋषिकेश पहुंचती है। ऋषिकेश से 3:30 बजे चलकर 7:30 बजे पौड़ी पहुंचती है। पौड़ी से सुबह आठ बजे चलकर 12 बजे दोपहर को ऋषिकेश पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



नई टिहरी- दिल्ली रूट पर चलेंगी नई बसें

रोडवेज को चार और नई बसें मिलेंगी। इन बसों में दो बसों को रोडवेज प्रशासन नई टिहरी-दिल्ली मार्ग पर संचालित करने की योजना बना रहा है। इस रूट पर करीब 12 साल से बस सेवा बंद है। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से टिहरी चंबा के लोगों को राहत मिलेगी।




----

कोट-



डिपो को फिलहाल दो नई बसें मिली हैं। इन दोनों बसों को पौड़ी-चंडीगढ़ रूट पर संचालित किया जा रहा है। चार और बसें मिलेंगी, इन बसों में दो बसें नई टिहरी दिल्ली रूट पर संचालित की जाएंगी। - नरेंद्र कुमार गौतम, सहायक महाप्रबंधक, ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed