{"_id":"5e35d8d28ebc3e4b0f77b66c","slug":"two-arrested-with-300-cases-of-country-made-liquor-rishikesh-news-drn334711163","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 पेटी देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 पेटी देशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रानीपोखरी पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी तथा बरामद शराब व तस्करी में प्रयुक्त वाहन।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रानीपोखरी पुलिस ने शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सफलता अर्जित की है। पुलिस ने एक ट्रक में चंडीगढ़ से लाई जा रही देसी शराब की 300 पेटी को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर ट्रक को सीज किया है।
थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर राकेश शाह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम मनइच्छा मंदिर मार्ग नरेंद्र नगर बाईपास तिराहा में प्रात: से नियुक्त कर दी गई। यह टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोककर तलाशी की गई तो उसमें 300 पेटी कुल 3600 बोतल देसी शराब चंडीगढ ब्रांड की बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब सहित ट्रक को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राकेश शाह के अनुसार आरोपियों की पहचान गोविंद गुप्ता पुत्र महेश चंद निवासी उदी मोड़ चौराहा इटावा यूपी तथा हरमीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बाहरी मोहल्ला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत सात लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस टीम में सीओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई कुंदन राम, एसआई कविंद्र राणा, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अखिलेश, धीरेंद्र यादव, अनिरुद्ध, आशीष शामिल रहे।
विज्ञापन
धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की सप्लाई करते थे। इससे पुलिस को वह चकमा देने में कामयाब हो जाते थे। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज खंगाले तो उक्त ट्रक का नंबर गलत पाया गया। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक के चेसिस नंबर तथा इंजन नंबर को भी खुर्दबुर्द किया है। इस पर आरोपियों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।