फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   An announcement of 10 lakh rupees for development work

Rishikesh News: विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

Fri, 25 Sep 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 25 Sep 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
An announcement of 10 lakh rupees for development work
- बापूग्राम मामले में कुछ लोग कर रहे राजनीति : अग्रवाल
विज्ञापन

ऋषिकेश। बापूग्राम में देर शाम आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। अग्रवाल ने कहा कि बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी विषय रखा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सदन में मामले को उठाने से लेकर सरकार की ओर से ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्णय तक वह लगातार प्रयास करते रहे हैं। कहा कि इस मामले में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बापूग्राम के प्रभावित परिवारों के हित में आगे भी हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पार्षद मुस्कान चौधरी, कुसुम देवी, राहुल कश्यप, सुमन रावत, विनीता बिष्ट, मुन्नी देवी, विनीता वर्मा, मिनाक्षी पाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed