फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fear of brokers in AYUSH University's mop-up counseling, LIU monitoring demanded

Rishikesh News: आयुष विवि की मॉप-अप काउंसलिंग में दलालों का डर, एलआईयू निगरानी की मांग

Fri, 25 Sep 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 25 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Fear of brokers in AYUSH University's mop-up counseling, LIU monitoring demanded
- विवि प्रशासन ने पुलिस को लिखा पत्र, कहा काउंसिलिंग स्थल के आस-पास हो एलआईयू की विशेष निगरानी
विज्ञापन

-मॉप-अप राउंड से पहले विश्वविद्यालय सतर्क, अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाने के नाम पर पैसे लेने की आशंका
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की मॉप-अप (आखिरी) राउंड काउंसलिंग से पहले दलालों की संभावित सक्रियता पर विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया है। अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को प्रवेश दिलाने के नाम पर पैसे ऐठने या झांसा देने की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पुलिस से काउंसलिंग स्थल और आसपास के क्षेत्र में एलआईयू की सक्रिय निगरानी कराने का अनुरोध किया है। इसके लिए एसएसपी और एसपी अभिसूचना को पत्र भेजकर एलआईयू की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की ओर से 6 से 17 नवंबर तक बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की रिक्त सीटों के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग प्रस्तावित है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार काउंसलिंग बोर्ड के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। विवि प्रशासन का कहना है कि विभिन्न स्रोतों से यह जानकारी मिली है कि कुछ दलाल या अनधिकृत व्यक्ति अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से धनराशि लेकर उन्हें काउंसलिंग में शामिल कराने के नाम पर बसों या अन्य वाहनों से सामूहिक रूप से काउंसलिंग स्थल तक ला सकते हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों से अभ्यर्थियों के आर्थिक शोषण और काउंसलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका है। विवि प्रशासन ने पुलिस से काउंसलिंग अवधि में विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एलआईयू की विशेष निगरानी रखने का अनुरोध किया है। पत्र में ऐसे व्यक्तियों और समूहों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है जो अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें काउंसलिंग स्थल तक लाने, प्रवेश दिलाने या प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन

-काउंसलिंग निर्धारित नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है। किसी अभ्यर्थी को काउंसलिंग या प्रवेश दिलाने के नाम पर किसी मध्यस्थ या अनधिकृत व्यक्ति को धनराशि देने से बचने की सलाह दी गई है। मॉप-अप राउंड काउंसलिंग से पहले दलालों की संभावित सक्रियता की आशंका पर पुलिस से विशेष निगरानी की मांग की गई है। डॉ. शिव कुमार बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed