फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two accused caught with stolen goods

चोरी के माल के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught with stolen goods
डोईवाला। अठूरवाला क्षेत्र में बीती 15 जनवरी को चोरी के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो और मुखबिर की मदद से बुधवार को
विज्ञापन

गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है।
कोतवाली की जौलीग्रांट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत गजानंद नौटियाल निवासी सुनारगांव अठूरवाला ने कोतवाली में तहरीर देकर घर में चोरी होने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को चोरी के दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शाहरूख निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला डोईवाला और जागीद निवासी सपेरा बस्ती धर्मावाला सहसपुर के रूप में हुई है। दोनों आपस में साढू भाई है। बताया कि शाहरूख घर-घर जाकर कबाड खरीदने का काम करता है। जागीद और शाहरूख का आपस में साढू भाई है। तीस दिसंबर को अठूरवाला में उन्होंने चोरी की थी। हरिद्वार खांड गांव क्षेत्र में एक सुनसान घर में चोरी का माल छिपा दिया था। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चोरी का जल्द खुलासा करने पर कोतवाली पुलिस की सराहना की है। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार, प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी, एसएसआई महावीर रावत, जौलीग्रांट प्रभारी जैनेन्द्र राणा, राजकुमार, रविन्द्र टम्टा, भारत गुंसाई, विपिन कुमार,लोकेश गिरी के अलावा एसओजी के नवनीत और प्रमोद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed