फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tribute to former Finance Minister Arun Jaitley

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Aug 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tribute to former Finance Minister Arun Jaitley
अरूण जेटली की याद में दो मिनट का मौन रखते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व अन्य - फोटो : RISHIKESH
पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर तीर्थनगरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री की स्मृतियों को याद किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यालय स्टॉफ के साथ दो मिनट का मौन रखकर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अरुण जेटली के निधन के चलते उत्तराखंड में राजकीय शोक घोषित किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित रखे। इस अवसर पर सुरेंद्र उनियाल, शेरू सिंह, विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र सिंह नेगी, जनसंपर्क अधिकारी राजेश थपलियाल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कौशल बिजल्वाण, सूचना अधिकारी सुजीत थपलियाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मेयर अनिता ममगाईं ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़े आर्थिक सुधारों के सूत्रधार व भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेयर ने कहा कि अरुण जेटली एक कुशल वक्ता, रणनीतिकार और इन सबसे पहले एक खुशदिल इंसान थे। मेयर ने कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, भाजपा के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा की अध्यक्षता और महामंत्री पंकज शर्मा के संचालन में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान विस अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दायित्वधारी मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, वरिष्ठ भाजपाई देवेंद्र दत्त सकलानी, उषा रावत, राजपाल ठाकुर, अनीता रैना, स्नेह लता शर्मा, दिनेश सती, संजय शास्त्री, रणवीर सिंह, संदीप शास्त्री, बृजेश चंद शर्मा, विवेक गोस्वामी, संजय वर्मा, सचिन अग्रवाल, जयंत शर्मा, जय कुमार उपाध्याय, उषा जोशी, रोमा सहगल, अनिता तिवारी, सरोजनी नेगी, अख्तर साबरी, प्रदीप कोहली, अजय कालरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed