{"_id":"61b8eeb75bc651219c0da539","slug":"tribute-paid-to-former-vis-president-harbans-kapoor-rishikesh-news-drn3987861122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विस अध्यक्ष हरबंस कपूर को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विस अध्यक्ष हरबंस कपूर को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से देहरादून कैंट के दिवंगत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि हरबंस कपूर ने पार्टी के हित में अपना जीवन लगा दिया था। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि वह सदैव संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करते रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शास्त्री, संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय व्यास, ऋषि राजपूत, अनिकेत गुप्ता और विनोद भट्ट आदि उपस्थित थे। संवाद
कैंट विधायक हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैंट विधायक हरबंस कपूर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान की चर्चा की गई।
भाजपा की ओर से भानियावाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि हरबंस कपूर व्यवहार कुशल होने के साथ-साथ विकास परक सोच के नेता थे। भाजपा विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा कि कैंट विधायक हरबंस कपूर ने आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास किया। श्रद्धांजलि सभा में सह प्रभारी ऋतु मित्रा, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, माजरी अध्यक्ष राजकुमार, राजेंद्र मनवाल, प्रदीप नेगी, संतोष सती, मनवर नेगी, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुरेश सैनी, आशा सेमवाल, चंद्रभान पाल, प्रताप सिंह, हिमांशु राणा, ललित पंत, उधम सिंह सोलंकी, मुकेश कुमार, परिपूर्णानंद मिश्रा और राहुल पंवार आदि मौजूद थे। संवाद