{"_id":"56e9c2804f1c1b24778b4788","slug":"train-for-muradabad-agra-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद, आगरा रूट के यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद, आगरा रूट के यात्रियों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी से नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, आगरा व हाथरस आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल यातायात सुविधा बहाल हो गई है। यह संभव हुआ बांदीकुई पैसेंजर से, जो पिछले ढाई महीने से स्थगित थी। पैसेंजर फिर से ट्रेक पर दौड़ने लगी है।
विज्ञापन
बांदीकुई पैसेंजर संख्या 54464 दोपहर निर्धारित समय 12.20 मिनट पर स्थानीय प्लेटफार्म से बांदीकुई के लिए रवाना होती है। दोपहर दो बजे पैसेंजर संख्या 54463 बांदीकूई से ऋषिकेश आती है। एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन बीती 28 दिसंबर को अपरिहार्य कारण से रद्द हो गया था।
विज्ञापन
ट्रेन का संचालन स्थगित होने से लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, चंदौसी, हाथरस, आगरा आदि रूट के यात्रियों को यातायात के अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था। यात्रियों ने बताया कि पैसेंजर का संचालन फिर शुरू होने से राहत मिली है।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर सचिन गोस्वामी ने बताया कि करीब ढाई महीने से स्थगित पैसेंजर का संचालन बीते मंगलवार से शुरू हुआ है।