फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Traffic on Devrana-Thunda motor road has been closed for

Rishikesh News: देवराना-ठुंडा मोटर मार्ग पर तीन दिन से बंद है आवाजाही

Mon, 08 Jul 2024 06:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Devrana-Thunda motor road has been closed for
हली ही बारिश में डांडामंडल क्षेत्र के देवराना-ठुंडा मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्र्रस्त हो गई है। कहीं दरारें तो कहीं सड़क का पुश्ता नीचे से टूट गया है। इसकी वजह से तीन दिन से मार्ग पर आवाजाही बंद है। ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन




अगस्त 2023 के बरसात में भी इस सड़क का बुरा हाल हो गया था। इस वर्ष भी तेज बारिश से देवराना गांव को जाने वाली सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह मलबे का ढेर लगा है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण किशोर देवरानी, मुकेश देवरानी, नरेश देवरानी, मनीष ग्वाड़ी, निर्मल ग्वाड़ी ने बताया कि देवराना गांव में करीब 25 से 30 परिवार हैं। कई परिवार मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीन दिन से आवाजाही बंद है। डाकखाल के थेराड़ी तोक में सड़क टूटी हुई है। बरसाती गदेरे भी उफान पर हैं। सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की है। स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है।


---



कोट

लोनिवि की ओर से देवराना-ठुंडा मोटर मार्ग पर जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा मलबे के ढेर की सफाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त सड़क को अभी बरसात में ठीक करना संभव नहीं है। - अनुज चौहान, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed