फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist rush in weekend: Tourists gathered to celebrate the new year

ऋषिकेश: क्रिसमस के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए योगनगरी में उमड़ रहे सैलानी

Sun, 26 Dec 2021 01:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:48 PM IST
सार

वीकेंड पर लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
tourist rush in weekend: Tourists gathered to celebrate the new year
16 त्रिवेणीघाट गंगा आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : RISHIKESH

विस्तार

क्रिसमस के साथ नए साल के जश्न मनाने के लिए योगनगरी में सैलानियों की चहलकदमी शुरू हो गई है, लेकिन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को पार्किंग, यातायात और शौचालय जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पर्यटकों के आने से कोविड नियमों की अनदेखी हो रही है।

विज्ञापन


वीकेंड पर लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश आदि प्रांतों से पर्यटक पहुंचे। ऋषिकेश तक सफर के दौरान पर्यटकों को नेपाली फार्म तिराहे से लेकर श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, चंद्रभागा पुल, कैलास गेट, मुनिकीरेती और तपोवन में जाम से जूझना पड़ रहा है। जब पर्यटक ऋषिकेश पहुंचे तो वाहन पार्क करने के लिए जगह न मिलने के चलते उनको परेशानी से जूझना पड़ा। पर्यटकों को मजबूरन सड़क किनारे अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। तपोवन, स्वगार्श्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पर्यटकों को सार्वजनिक शौचालय की कमी चलते दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं कोरोना के बाद अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत से पर्यटक स्थलों पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है। रायवाला, आईएसबीटी, भद्रकाली, तपोवन, कैलास गेट चेक पोस्टों पर बाहर से आने वाले पर्यटकों के वाहन बिना स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। नतीजतन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भी गायब हो रही है। इसके चलते क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश्रित जानवर बढ़ा रहे दुश्वारियां
तीर्थनगरी के मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला आदि पर्यटक स्थलों पर निराश्रित जानवर सैलानियों के लिए परेशानी बने हुए हैं। मुख्य बाजार, गंगा घाट और तटों पर घूम रहे जानवर दुर्घटनाओं को कारण बने हुए हैं।

गंगाघाटों और तटों पर नहीं हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाहर से आने वाले पर्यटक लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन और मुनिकीरेती क्षेत्र के गंगा घाटों और तटों पर अठखेलियां करते हैं। कई घाटों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। घाटों से लोहे की जंजीरें, सांकल और खंभे गायब हैं।


1464 पर्यटक पहुंचे लच्छीवाला
 लच्छीवाला नेचर पार्क में क्रिसमस के दिन शनिवार को 1464 पर्यटक पहुंचे। वीकेंड के चलते भी पार्क गुलजार रहा। दोपहर तक लोग पार्क में पहुंच रहे थे। क्रिसमस का पर्व और शनिवार का दिन होने से लच्छीवाला नेचर पार्क गुलजार रहा। सर्दियों के बावजूद काफी संख्या में लोग पार्क में घूमने आए। सुबह से ही पार्क में पर्यटकों का आनाजाना शुरू गया था। बीते अगस्त माह में नेचर पार्क को पूरी तरह से बदलकर नए स्वरूप और सुविधाओं के साथ शुरू किया गया था। इससे अच्छे परिणाम देखने को मिलने लगे। पर्यटक पर्व और छुट्टियों को बिताने के लिए अब सर्दियों में भी आ रहे हैं। लच्छीवाला नेचर पार्क के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि शनिवार को 1464 पर्यटक पार्क में आए थे। वहीं, दूसरी ओर शहर में क्रिसमस पर्व मनाया गया। लोगों ने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाया। नन्हें मुन्ने बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर घूमते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed