फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourists coming from other states without investigation

बिना जांच के दूसरे राज्यों से आ रहे पर्यटक

Sun, 27 Jun 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tourists coming from other states without investigation
ऋषिकेश। शासन की ओर से दूसरे राज्यों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन की रिपोर्ट लेकर आने की छूट देने के बाद कई पर्यटक बिना कोविड रिपोर्ट के ही तीर्थनगरी पहुंच रहे हैं। ऐसे पर्यटकों को पुलिस भी नहीं रोक पा रही है। वहीं ऐसे लोगों को बिना रिपोर्ट के ठहराना, खाना खिलाना होटल स्वामियों की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन

कैलाश गेट चेक पोस्ट-
यहां पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त चेक पोस्ट बनाई गई है। अमर उजाला की टीम यहां पर दोपहर करीब पौने एक बजे यहां पर पहुंची। यहां पर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, नोएडा और दिल्ली से आने से वाले पर्यटकों के आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन रिपोर्ट और यात्रापास को चेक करने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही थी। हरियाणा के कई ऐसे पर्यटक भी थे जिनके पास यात्रपास तो था, लेकिन किसी प्रकार की कोविड रिपोर्ट नहीं थी, ऐसे कई यात्रियों को वापस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजकर रैपिड एंटीजन कराने को कहा जा रहा था। उधर मुनिकीरेती चैक पोस्ट पर संसाधन कम होने से बाहरी राज्यों की कारों को बिना जांच किए ही आगे भेजा जा रहा था। मौके पर केवल दो पुलिस जवान और एक होमगार्ड ही थे।
विज्ञापन

बिना सुरक्षा उपकरणों की हो रही कोविड-19 जांच
ऋषिकेश। अमर उजाला की टीम शनिवार को करीब 12 बजकर तीन मिनट पर लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग स्थित गरुड़चट्टी के कोविड-19 जांच केंद्र में पहुंचे। यहां तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी केवल गल्बस पहनकर पर्यटकों की कोविड-19 जांच कर रहा था। किसी प्रकारकी पीपीई किट नहीं थी, पूछने पर स्वास्थ्यकर्मी ने इस ओर चुप्पी साध दी। वहीं रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में कई पर्यटक बिना मास्क के ही घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed