फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajaji Tiger Reserve: Tourists having beer party by entering the restricted area

राजाजी टाइगर रिजर्व: प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर बीयर पार्टी कर रहे पर्यटक, मना रहे पिकनिक

Mon, 02 Oct 2023 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 05:49 PM IST
सार

कुनांऊ गांव के समीप चीला नहर के किनारे शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पार्क प्रशासन इसको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। विभाग की ओर से इसे रोकने के लिए पार्क क्षेत्र में संघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए।

विज्ञापन
Rajaji Tiger Reserve: Tourists having beer party by entering the restricted area
राजाजी टाइगर रिर्जव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज में पार्क प्रशासन की लापरवाही के चलते पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर यहां इन दिनों पर्यटक बीयर पार्टी कर रहे हैं। पर्यटक चीला नहर, कुनांऊ गांव और आसपास क्षेत्र को पिकनिक स्पाॅट बना रहे हैं। इससे मानव वन्यजीव विचलित हो रहे हैं।

विज्ञापन


कुनांऊ गांव के ग्रामीण चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि कुनांऊ गांव के समीप चीला नहर के किनारे शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पार्क प्रशासन इसको रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। विभाग की ओर से इसे रोकने के लिए पार्क क्षेत्र में संघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए। पार्क क्षेत्र के अंदर पार्टी होने की सूचना बीट अधिकारी पता रहती है। लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं करते।

विज्ञापन

ऋषिकेश: रामझूला के पास नदी में डूबा दिल्ली का पर्यटक, एसडीआरएफ ढूंढ खोज में जुटी, साथ घूमने आए थे चार दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क क्षेत्र में कांच की बोतलें, बियर के केन, खाने पीने के पैकेट से वन्य जीवों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। जंगल सुरक्षित रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर रोक लगनी चाहिए। बाजार से लोग चिकन, मटन पैक कराकर पार्क क्षेत्र में खाते हैं। उसके बाद वह सारा जूठा जंगल में फेंक देते हैं। जिससे वन्य जीव इसकी गंद से इसे खाने के लिए आ रहे हैं। जिससे वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहा है।


ऐसा नहीं है, पार्क क्षेत्र में पर्यटकों को घुसने से बार-बार रोका जाता है। वन विभाग की ओर से लगातार पार्क क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े जाने पर पर्यटकों के खिलाफ वन विभाग अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- मदन सिंह रावत, गौहरी रेंज अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed