फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   today ganga qyak

गंगा क्याक फेस्टिवल 2016 का आगाज

Thu, 18 Feb 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 18 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
today ganga qyak

तीर्थनगरी के समीप शिवपुरी में द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में गंगा क्याक फेस्टिवल का विधिवत आगाज हो गया। तीन दिवसीय चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि राफ्टिंग और क्याकिंग व्यवसाय ने क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

विज्ञापन


इस व्यवसाय ने क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ा है। इसके संरक्षण के लिए सरकार के साथ ही निजी तौर पर भी प्रयास की जरूरत है। बुधवार को नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने शिवपुरी स्थित एचआरआर बीच से राफ्टिंग को हरी झंडी दिखाकर तीन दिवसीय गंगा क्याक फेस्टिवल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि राफ्टिंग व्यवसाय से सीधे तौर पर करीब दो हजार युवा और अपरोक्ष रूप से पांच हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों से राफ्टिंग, कैंपिंग व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आई हैं। इसके बावजूद क्षेत्र की पहचान और रोजगार का जरिया बन चुके इस व्यवसाय को जिंदा रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से विरासत में मिली अपनी भूमि को कतई नहीं बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि अपनी भूमि बाहरी लोगों को बेचने से भविष्य में उनके स्वरोजगार की संभावनाएं क्षीण हो जाएंगी। लिहाजा उन्हें उक्त भूमि पर निजी व्यवसाय शुरू करना चाहिए।

अकेले से ऐसा नहीं हो पाने की स्थिति में उन्होंने सहकारिता के आधार पर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान भी किया। कहा कि तभी राज्य निर्माण की अवधारणाएं धरातल पर उतर पाएंगी। इस दौरान शिवपुरी से फूलचट्टी गोल्फकोर्स रैपिड तक करीब पांच किलोमीटर लंबी राफ्टिंग प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।


इसमें दर्जन भर टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा, भीम सिंह चौहान, रमेश रवत, विकास भंडारी,  हुकम सिंह भंडारी, अयोध्या प्रसाद, संदीप राणा, विशाल भंडारी, कैलास मेहरा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed